फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine villages lost electricity for 24 hours due to broken HT wire

Lalitpur News: एचटी तार टूटने से 24 घंटे तक गुल रही नौ गांव की बिजली

Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Nine villages lost electricity for 24 hours due to broken HT wire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बांसी कस्बा स्थित बिजली घर के लखनपुरा देवरान फीडर की एचटी लाइन का तार टूटने से लगभग नौ गांव की 24 घंटे तक बिजली गुल रही। बुधवार को दोपहर में ग्राम लखनपुरा में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद, बृहस्पतिवार को विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत कर लाइन को जोड़कर सप्लाई शुरू की।
बुधवार को दोपहर बांसी बिजली घर के लखनपुरा-देवरान फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। इससे करंट की चपेट में आने से दो भैंस की मौत हो गई थी। इसके साथ ही विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके बाद, विभाग ने तार की मरम्मत नहीं की। दोपहर बाद से ही लगभग नौ-10 गांव की बिजली गुल हो गई। लोगों ने शाम को मरम्मत होने के बाद इंतजार किया। पूरी रात अंधेरे में बिताना पड़ी। दिन को किसी तरह से लोगों ने काट लिया, लेकिन शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। रात गुजरना मुश्किल हो गई। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार को दोपहर में मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद लाइन को चालू किया गया। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


इन गांव में बिजली रही गुल : देवरान, गदयाना, कारीटोरन, इमलिया, बरखिरिया, डुलावन, बस्त्रावन, टोड़ी आदि गांव में आपूर्ति ठप रही।

एक सप्ताह से खजरा में नहीं है बिजली : बीते सप्ताह तेजी हवाएं चलने से कई गांव की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसी समय ग्राम खजरा में बिजली गुल हो गई थी। इसमें कुछ खंभा व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से अब तक लगभग एक सप्ताह से अधिक समय होने के बाद भी आपूर्ति चालू नही की गई है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की कार्य प्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनपुरा में एचटी लाइन का तार टूट गया था। इसकी मरम्मत कराकर लाइन को दोपहर में चालू करा दिया गया है। - चंद्रशेखर, अवर अभियंता, बिजली घर बांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed