फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine two-wheelers performing stunts on the road were caught during a campaign

Lalitpur News: अभियान चलाकर सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले नौ दोपहिया वाहनों को पकड़ा

Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nine two-wheelers performing stunts on the road were caught during a campaign
- छह का चालान और तीन को किया सीज, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क पर स्टंटबाजी करने दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। जिसमें नौ वाहन चालकों को पकड़ा। तीन को सीज किया और छह का चालान किया गया।

शहर की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से रेसर बाइक लेकर फर्राटा भरकर स्टंटबाजी करने की सूचनाएं एसपी मोहम्मद मुश्ताक के सामने आ रही थीं। इस पर एसपी ने प्रभारी यातायात को चेकिंग करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने सड़क पर स्टंटबाजी करके बाइक चलाने वालों के खिलाफ अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। इसमें नौ बाइकों को पकड़ा गया। यह सभी बाइक रेसर बाइक थीं और इनको युवा चलाते हुए सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे थे। छह बाइकों के चालान किए गए, जबकि तीन बाइक को सीज करे की कार्रवाई की गई। वहीं शहर के अन्य चौराहों व तिराहों पर की गई चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed