{"_id":"6a6d0931200aa975760da69f","slug":"nine-police-personnel-suspended-for-being-absent-for-a-year-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160526-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक साल से गैरहाजिर चल रहे नौ पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक साल से गैरहाजिर चल रहे नौ पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिना अनुमति एक वर्ष से अधिक समय से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे नौ पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश देते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, नौ पुलिसकर्मी वर्ष 2025 से बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। सभी अलग-अलग थानों, कोतवाली, शाखाओं और कार्यालयों में तैनात थे। विभाग की ओर से उन्हें कई बार ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन उन्होंने न तो ड्यूटी जॉइन की और न ही अनुपस्थिति का संतोषजनक कारण बताया।
मामला नवागत पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश जारी किए। जांच के लिए अलग-अलग मामलों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सभी तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।