Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nine math questions in Sanskrit paper, officials admit one

Lalitpur News: संस्कृत के पेपर में गणित के नौ सवाल, अफसरों ने माना एक

Wed, 18 Nov 2026 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine math questions in Sanskrit paper, officials admit one
परीक्षा देते बच्चे- संवाद
ललितपुर। संस्कृत की परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को गणित के सवाल हल करने पड़ गए। कक्षा तीन के विद्यार्थियों के संस्कृत के प्रश्नपत्र में गणित के नौ सवाल छाप दिए गए। बच्चे सवालों को देखकर उलझ गए और कई विद्यार्थी पूरा पेपर हल नहीं कर सके।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी गड़बड़ी के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ एक सवाल गलत छपने की बात कह रहे हैं। डायट के प्राचार्य दीपक श्रीवास्तव प्रिंटिंग की चूक बता रहे हैं, जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार बच्चों को समानांतर अंक देने की बात कहकर मामले को हल्का कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार से जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। जिले के 1357 विद्यालयों में करीब 1.36 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे तक हुई। इसके बाद दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक द्वितीय पाली में कक्षा तीन का संस्कृत का पेपर था। प्रश्नपत्र बांटे गए तो उसमें संस्कृत के साथ गणित के नौ सवाल भी देखकर विद्यार्थी हैरान रह गए। इससे उनका समय भी बर्बाद हुआ और वे पूरा पेपर हल नहीं कर सके। अभिभावकों ने शिक्षकों से शिकायत की, लेकिन उन्हें भी कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट में तैयार हुए पेपर, प्रिंटिंग में कैसे हुई चूक
परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तैयार किए जाते हैं। अलग-अलग विषयों के पेपर तैयार करने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाती है। प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद उसके तीन से चार सेट बनाए जाते हैं। अधिकारियों की स्वीकृति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इनकी छपाई कराता है। ऐसे में सवाल उठता है कि पेपर तैयार होने से लेकर छपाई तक की प्रक्रिया में नौ सवालों की गड़बड़ी किसी की नजर में क्यों नहीं आई।

शिक्षकों की ड्यूटी भी परीक्षा व्यवस्था पर भारी
एक ओर परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में भी लगाई गई है। शिक्षकों की कमी से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में प्रश्नपत्र में इस तरह की गड़बड़ी ने विभागीय तैयारियों और परीक्षा की शुचिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
--------
यह अनियमितता अध्यापक की ओर से होती तो कार्रवाई हो जाती। अब देखना है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है। बच्चों के साथ खिलवाड़ किया गया है।-
राजेश लिटौरिया, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
------
पेपर बनाने वालों को प्रश्नपत्र की जांच करनी चाहिए थी। संस्कृत के पेपर में गणित के नौ सवाल होना बड़ी चूक है। इसकी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। - नीरज चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ


संस्कृत के पेपर में गणित का सवाल आया है। इसके लिए बच्चों को समानांतर अंक दिए जाएंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है, बच्चों की परीक्षा है। - रत्नेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर

परीक्षा देते बच्चे- संवाद

परीक्षा देते बच्चे- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed