{"_id":"62eeb56d7c2a8c53fa0e415c","slug":"nine-including-revenue-officers-sued-on-the-order-of-the-court-taldehate-news-jhs226283435","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर राजस्व अधिकारियों समेत नौ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के आदेश पर राजस्व अधिकारियों समेत नौ पर मुकदमा
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम धमकना निवासी अवधकुंवर पत्नी कैलाश के शिकायती पत्र पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली में छह नामजदों सहित नौ लोगों पर राजस्व अधिकारियों से मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक जमीन हड़पने और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ।
न्यायालय को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़िता ने अवगत कराया कि उसके पिता स्व. रामसेवक की ग्राम ककडारी में चार एकड़ पैतृक भूमि है। उसके पिता की तीन वर्ष पूर्व हुई मृत्यु के बाद उनके भाई जयराम, वीरन एवं तोरन पुत्रगण जयराम हथियाना चाहते थे। उक्त लोगों ने तत्कालीन राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जबकि कानूनन उसकी पिता की पैतृक संपत्ति पर उसका व उसकी बहन गणेश कुंवर का हक है।
जब उसने अपनी जमीन के संबंध में तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर कर रोक लगाई तो आरोपी तथा रामकुमार, जमीन का एक अज्ञात दलाल उसके घर आए और इन लोगों के उकसाने पर सुधा और रानी आदि ने लाठी डंडा लेकर उसकी मारपीट कर सामान की तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजदों एवं तीन अज्ञात पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।