फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nine colonies become containment zone

शहर के नौ मोहल्ले हुए कंटेनमेंट जोन घोषित

Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
nine colonies become containment zone
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी।
विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना के दो संक्रमित क्षेत्र, शांतिनगर, सिविल लाइन, गांधी नगर स्टेट बैंक के पास, गांधीनगर डॉक्टर बंसल के सामने, आजादपुरा, महावीरपुरा, आजादपुर आदि मोहल्लों के संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन बंद किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आपात सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से हटा कंटेनमेंट जोन
मोहल्ला रामनगर गल्ला मंडी के पास, रामनगर आरएमबी के पास, करीमनगर, सिद्दनपुरा, कटरा बाजार, सरायपुरा, नदीपुरा, ब्लॉक बिरधा कस्बा व ब्लॉक जखौरा कस्बा में 14 दिन तक संक्रमण न पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed