{"_id":"6914dc17dfa86ea7be0b5e7a","slug":"nilgai-shot-dead-report-filed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145979-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नीलगाय की गोली मारकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नीलगाय की गोली मारकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
आरोपी के पिता ने ही दी वन विभाग की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर रेंज के मैलवारा गांव में खेत में घुसी नीलगाय की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के पिता ने वन विभाग को सूचना दी। इस बाद टीम मौके पर पहुंची। आरोपी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ललितपुर रेंज अंर्तगत ग्राम मैलवारा निवासी राजेंद्र सिंह ने रेंज कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसके पुत्र अक्षय प्रताप सिंह ने खेत में फसल को नुक़सान पहुंचा रही नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। मौके पर गाय का पिछला पैर और मांस के टुकड़े बरामद हुए। वन विभाग ने नीलगाय के अवशेष का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
वर्जन
आरोपी के पिता की सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर नीलगाय के शव का कुछ हिस्सा मिला है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। - भोला सिंह, क्षेत्राधिकारी वन, ललितपुर