{"_id":"67af8ef78c526bab8d080724","slug":"nikita-and-gaurav-became-champions-in-sports-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129657-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेलकूद में चैंपियन बने निकिता और गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेलकूद में चैंपियन बने निकिता और गौरव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवार/ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। निकिता और गौरव प्रथम स्थान पाकर चैंपियन बने।
राजकीय मॉडल महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव प्रथम, सतेंद्र द्वितीय व जयहिंद तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम निकिता, द्वितीय सपना व तृतीय स्थान पर रेखा रहीं।
200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में निकिता प्रथम, संध्या द्वितीय व तृतीय स्थान पर वर्षा रहीं। चक्का फेंक में बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, माया द्वितीय व सुधा तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक बालिका वर्ग में माया प्रथम, शिवानी द्वितीय व सुधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में टीम ए ने टीम बी को हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में वर्ग ए विजयी रहा। रिले दौड़ बालक वर्ग में टीम ए व बालिका वर्ग में टीम ए विजयी रही।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी-चित्रकूट मंडल प्रोफेसर सुशील बाबू रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि तालबेहट डिग्री कॉलेज के डॉ. गजेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से निकलकर युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. नीलम टंडन ने कहा कि व्यक्ति के समग्र विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल आवश्यक है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सूरौठिया ने कहा कि युवा कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. विनीता अहिरवार, बलवीर, आकिब खान, प्रहलाद, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।