{"_id":"66301583a10672dbdb074564","slug":"nhai-officials-remained-absent-in-the-meeting-warned-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113989-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैठक में एनएचएआई के अधिकारी रहे अनुपस्थित, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैठक में एनएचएआई के अधिकारी रहे अनुपस्थित, दी चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पोस्टर लगाएं। एनएचएआई के पीडी झांसी व सागर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया रोड सेफ्टी क्लब की मदद से छात्रों, अभिभावकों एवं जनमानस के माध्यम से सड़क सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाएं। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के युवा वर्ग को वाहन न चलाए जाने हेतु जागरूक करें। नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर आमजन को भी जागरूक किया जाए। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी रैली एवं भाषण व अन्य प्रतियोगिताएं कराएं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य जांच कार्ड के निर्धारित प्रारूप पर समस्त व्यवसायिक एवं निजी वाहन चालकों की नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच कराई जाए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह सुनिश्चित करें कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों का उपयोग सवारियों को बैठाने में न किया जा रहा हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद कयूम, सीओ यातायात अजय कुमार आदि मौजूद रहे।