फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Newlyweds hanged themselves

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds hanged themselves
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम दरौनी के मजरा ढंगरयाना निवासी सीता (20) पत्नी विशाल अहिरवार ने शुक्रवार को सुबह घर में ही बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर ससुरालियों की प्रताड़ित से परेशान होकर फांसी लगाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बानपुर क्षेत्र के ग्राम दरौनी के मजरा ढंगरयाना निवासी सीता अहिरवार (20) पत्नी विशाल अहिरवार शुक्रवार की सुबह घर में ही थी, तभी उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने छत के कुंदे पर रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह दस बजे जब उसका ससुर रामदास चारा काटकर लौटा तो उसे बहू दिखाई नहीं दी। उसने आवाज लगाई लेकिन कमरे में दरवाजे अंदर से बंद थे। परिजनों ने किसी प्रकार कमरे में देखा तो उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था, तो उसने थाना बानपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ग्राम रखवारा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि बीते रोज शुक्रवार को उसे उसकी बहन की मौत होने की जानकारी दी गई। उसने आरोप लगाया कि ससुराली उसकी बहन से शादी में कम दहेज मिलने के चलते झगड़ते थे और कई बार पहले विवाद हो चुका है। उसकी शादी बीते वर्ष 19 मई 2021 को हुई थी। मृतका की संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम बुरौगांव निवासी घिसौलीबाई (45) पत्नी शिब्बू रजक का शव खेत में छोले के पेड़ पर लटका मिला।
ग्राम बुरौगांव निवासी घिसौलीबाई का पति शाम को खेत से चारा काटकर लौटा था, तभी उसका पत्नी से भैंस चराने को लेकर कहासुनी हो गई थी। रात में जब सभी परिवारजन सोने चले गए, तो घिसौलीबाई बिना बताए घर से चली गई और उसने खेत में छोले के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह जब पति खेत पर गया तो वहां पत्नी खेत में ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसने थाना बार पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर बार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के दो बेटे हैं और उसका मायका ग्राम घिसौली में है। मृतका के भाई मनीराम ने बताया कि उसकी बहन की मौत का कारण पता नहीं है, शनिवार की सुबह ही उसे खेत पर मौत होने की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed