फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   newly appointed leaders welcomed

नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Sat, 25 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
newly appointed leaders welcomed
बैठक में भाग लेते व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने कहा कि व्यापार मंडल की रीढ़ नगर कमेटी के सेक्टर होते हैं। कोरोना काल के चलते अब तक नगर की सदस्यता नहीं कराई गई लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है और व्यापारियों के व्यापार सुचारु रुप से चलने लगे हैं। अत: अब नगर की सदस्यता एक अभियान चलाकर शीघ्र पूरी की जानी चाहिए। वह नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। छठवीं बार जिलाध्यक्ष बने प्रदीप त्रिपाठी एवं महामंत्री अनिल जैन अंचल समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छठवीं बार जिलाध्यक्ष बनाए गए प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। उन्होंने एसपी से मांग की कि बार में न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमों की जांच कराकर समाप्त किए जाएं और बिरधा में पुलिस की उत्पीडन का विरोध करने पर 50 व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमा को अबिलंब समाप्त किया जाए। उन्होंने नझाई बाजार के व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर वहां की इकाई को शून्य एवं निष्प्रभावी घोषित कर दिया। कहा कि शीघ्र ही सदस्यता कराकर पुन इकाई का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश संगठन मंत्री पद पर निर्वाचित लखनलाल अग्रवाल व अशोक जैन अनौरा के मंत्री पद पर और नवीन सिंघई के प्रदेश मंत्री पद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर महेश सतभैया के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर तक फूलमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू व संचालन नगर महामंत्री पंकज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित बैठक में सतीश जैन बंटी, अवध बिहारी उपाध्याय, अशोक जैन अनौरा, संजीव जैन कप्तान, जय महोली, संतोष इमिलिया, आलोक मयूर, अंकित सतभैया, दीपक चौधरी, गौरव जैन टोनू, मोनू थनवारा, महेश जैन मोनू, पंकज, मनीष जैन पूर्व पार्षद, विजय सिंघई, मुकेश परवार, रामप्रकाश साहू, सेवाराम चौधरी, राजेंद्र जैन बिद्यासागर, हरगोविंद डोडवानी, संजीव जैन, हरीश सिंघई, कृष्णगोपाल साहू, अरविंद जैन अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed