फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New year preparing is more, youth cloud in gift center

तैयारियां जोरों पर,गिफ्ट सेन्टरों पर लगी युवाओं की भीड़

Sun, 29 Dec 2019 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
New year preparing is more, youth cloud in gift center
ललितपुर। शहर के युवाओं ने दो पहले से ही न्यू ईयर को सेलीब्रेट करने के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। इसके लिए बकायदा गिफ्ट की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग न्यू ईयर को पिकनिक स्पॉटों पर जाकर मस्ती करके 2020 के अंतिम क्षणों को यादगार ढंग से मनाएंगे।
विज्ञापन

नया साल 2020 नई उम्मीदें लेकर आने वाला है। युवाओं ने इस बार दो दिन पहले से ही टूर पर जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवा अपने दोस्तों व परिजनों के साथ पर्यटक व ऐतिहासिक स्थानों पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। दो दिन बाद मंगलवार की रात 12 बजे नए साल 2020 का आगाज होगा। इस सुनहरे पल को यादगार बनाने की तैयारी में युवाओं के साथ हर खास-ओ-आम जुट गया है। अधिकांश होटलों में विशेष तैयारी की गई है। गिफ्ट सेंटरों पर भीड़ दिख रही है। युवा नये साल पर दोस्तों के लिए विभिन्न प्रकार की गिफ्टों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नववर्ष को लेकर खासकर युवा काफी उत्साहित हैं। बच्चे धमाल मचाने के मूड में हैं। इस वर्ष म्यूजिकल स्मार्ट वाच, खिलौना सहित अन्य उपहारों के साथ नए साल की गिफ्ट की मांग है। नए साल पर युवा नए-नए और कीमती उपहार बड़ी संख्या में खरीद रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज जैन, गिफ्ट दुकानदार
युवाओं ने वर्ष का अंतिम दिन और नया साल उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने का मन बनाया है। इस बार दुकान में विशेष गिफ्ट मंगाए हैं। शोपीस आईटम, कपल्स के लिए गिफ्ट्स आईटम, प्रिंटेड मग, मैजिक प्लो, क्वार्टज सीनरी की भी बिक्री हो रही है।
- नीरज दुबे, गिफ्ट सेंटर संचालक
नये साल पर मित्रों के साथ टूर पर जाकर पिकनिक और मनोरंजन की रूपरेखा बना रहे हैं। इस बार नए साल को खास बनाने के लिए जिले के प्रसिद्ध स्थलों पर जाकर न्यू ईयर को सेलीब्रेट करेंगे।
- रोहित गुप्ता
नव वर्ष के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है। हम लोग अपने दोस्तों को नए साल का उपहार देने के लिए खरीदारी कर चुके हैं। नए साल पर रणछोर, देवगढ़ व पंप केनाल पर भ्रमण करने जाएंगे। मंदिर पर दर्शन भी करने जाएंगे।
- रोहित पटेल
नए साल के आगमन पर होने वाला जश्न इस साल भी यादगार होगा। हम लोग नए साल के आगमन की पूर्व संध्या और नए साल पर पार्टी व अन्य कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए हैं। सभी दोस्त नए साल को मनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं।
- प्रशांत रावत
नए साल की शुरुआत पौधारोपण से करेंगे। जरूरतमंदों की सेवा और समाज के सभी लोगों की खुशियां बहाल रखने का प्रयास करेंगे। नए साल पर नई सोच, नई ऊर्जा के साथ समाज के विकास का संकल्पित होंगे।
- संकल्प तिवारी
नववर्ष की शुरुआत घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियों का ख्याल रखने का प्रयास होगा। नए साल में सुबह घर में पूजा-अर्चना के बाद घर आने वाले लोगों के लिए एक से एक व्यंजन की व्यवस्था होगी।
- एमपी सिंह
न्यू ईयर पर म्यूजिक, मस्ती और धमाल का माहौल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। डांस क्लास में डांस के साथ पार्टी को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। डीजे सेट लगाकर धमाल होगा। नये साल पर बच्चे धूम मचाएंगे तो फ्लोर पर नाचते- गाते नजर आएंगे।
- अबरार
इस बार दो दिन पहले से ही टूर पर जाने की तैयारियां शुरू कर दी है। अपने दोस्तों के साथ पर्यटक ऐतिहासिक स्थानों पर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। नई जगहों पर घूमने जाएंगे और पार्कों में घूमेंगे।

- आकृति श्रीवास्तव
नये साल पर पर कुछ डिफरेंट करने की प्लानिंग है। इसलिए इस बार नए साल पर द सेलिब्रेरसन कैफे पर पार्टी करेंगे। नए साल के ही दिन बेकरी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
- रूबी बुंदेला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed