{"_id":"67743a92c42d163788027444","slug":"new-town-railway-station-will-be-connected-to-the-highway-road-construction-started-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-126790-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे से जुड़ेगा न्यू टाउन रेलवे स्टेशन, सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे से जुड़ेगा न्यू टाउन रेलवे स्टेशन, सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन को हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे ने सड़क निर्माण शुरू करा दिया है, ताकि रोंड़ा गांव के पहले हाईवे से नए रेलवे स्टेशन के लिए आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो सके। वहीं, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन का भी फरवरी तक संचालन शुरू हो सकता है।
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर हाईवे से टीकमगढ़ रेलवे लाइन के किनारे ग्राम सिलगन की ओर न्यू टाउन रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसका नॉन इंटरलॉकिंग एवं सीआरएस का निरीक्षण होना बाकी है। फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा और इस रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी होने लगेगा। यह रेलवे स्टेशन ऊंचाई पर होने के साथ ही यहां तक पहुंच मार्ग काफी दुर्गम है, इसके चलते रेलवे द्वारा इस न्यू टाउन रेलवे स्टेशन को हाईवे तक सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है और नई रेलवे स्टेशन से हाईवे तक सड़क का निर्माण भी शुरू हो गया है। जिसके एक माह में पूरा होने की संभावना है। यहां सड़क निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है और मिट्टी की खोदाई के बाद गिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। साथ ही सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी किया जा रहा है। यह सड़क मार्ग हाईवे से जुड़ने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से करीब आधा किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर करीब चार फीट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण भी किया जा रहा है। हाईवे से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन तक सड़क बनने के बाद यहां तक दो पहिया वाहनों के अलावा ऑटो व कार भी आसानी से पहुंच सकेंगी और यात्रियों को यहां तक आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए हाईवे से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन शुरू होने तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे, झांसी।