फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New deep freezer arrived in the mortuary of the district hospital

Lalitpur News: अब नहीं होगी शव की बेकदरी, जिला अस्पताल की मोर्चरी में आया नया डीप फ्रीजर

Sun, 12 May 2024 03:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
New deep freezer arrived in the mortuary of the district hospital
ललितपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अज्ञात और विवादित शव को अब लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा और उनकी बेकदरी नहीं होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में बने मोर्चरी हाउस में नया डीप फ्रीजर लगवाया गया है। डीप फ्रीजर में एक साथ दो शव रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी हाउस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अज्ञात और विवादित शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा जाता है। फ्रीजर के पुराना होने से इसमें रखे जाने वाले शव खराब होने की संभावना सर्वाधिक रहती थी। सबसे ज्यादा समस्या गर्मी के सीजन में आती थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चरी में नया फ्रीजर लगवाने की योजना बनाई थी। इसके बाद मोर्चरी में एक नया डीप फ्रीजर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में भी जल्द आएंगे दो डीप फ्रीजर : नेहरू नगर में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस है। इसमें चार डीप फ्रीजर रखे हुए हैं। इनमें शव को सुरक्षित रखा जाता है लेकिन यह डीप फ्रीजर पुराने हो गए हैं। इसके लिए अब यहां पर स्वास्थ्य विभाग दो नए डीप फ्रीजर रखवाने की योजना बनाई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस में यह दो नए डीप फ्रीजर जल्द ही पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed