{"_id":"0c1273e5ed756a09e68c24fa049d4d17","slug":"network-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे ठप रहीं दूर संचार सेवाएं, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे ठप रहीं दूर संचार सेवाएं, करोड़ों का नुकसान
ललितपुर / ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शनिवार की सुबह सात घंटे संचार सेवाएं ठप होने से भारतीय संचार निगम लिमिटेड से जुड़े जनपद के उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से करोड़ों का नुकसान हुआ।
जनपद में करीब 4,000 लैंड लाइन उपभोक्ता, 1,500 इंटरनेट उपभोक्ता व एक लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं। जनपद में मौजूद करीब 25 बैंक बीएसएनएल के ब्रांडबैंड कनेक्शन से जुड़ी हुई हैं। शनिवार सुबह 7.30 बजे बबीना व झांसी के बीच ओएफसी केबल खुदाई में कट गई। इससे संचार सेवाएं ठप हो गई। बैंकों के इंटरनेट ठप होने से करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं, बीएसएनएल के मोबाइल धारकों के भी सिग्नल आते जाते रहे, जिससे परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
मप्र के सागर व टीकमगढ़ से आने वाली भारत संचार निगम लिमिटेड की दो लाइनें पहले से खराब होने के कारण इनका लाभ नहीं मिल सका। निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत करके इसको दोपहर 2.30 बजे तक ठीक कर लिया। इसके बाद शाम 7.30 बजे फिर सेवाएं प्रभावित हो गईं। हालांकि 8.30 बजे लाइन फिर से ठीक होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन