{"_id":"65d65f92e2d4cb6b05004709","slug":"net-results-released-for-students-from-class-1-to-8-in-council-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110749-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों का नेट का रिजल्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों का नेट का रिजल्ट जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) का रिजल्ट जारी हो गया है।
बच्चों में सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चलाया जा रहा है। छात्र छात्राओं को विषय सामग्री के जरिए शिक्षण कार्य कराया जाता है। इसके बाद उनका शैक्षिक स्तर परखने के लिए सरल एप के जरिए निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया जाता है। यहां सितंबर 2023 में 1354 परिषदीय व कंपाेजिट विद्यालय में टेस्ट हुआ था। यह टेस्ट दो दिन लिया गया था। पहले दिन कक्षा एक से तीन व दूसरे दिन कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने टेस्ट दिया था। करीब डेढ़ लाख छात्र इसमें सम्मिलित हुए थे। अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र-छात्राओं को ए प्लस, ए, बी, सी, डी और ई ग्रेडिंग दी गई है। रिजल्ट वितरित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जा रहा है।