फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Neither the names of doctors nor the helpline numbers are available outside the OPD.

Lalitpur News: ओपीडी के बाहर चिकित्सकों के नाम न हेल्पलाइन नंबर

Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Neither the names of doctors nor the helpline numbers are available outside the OPD.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर विशेषज्ञ चिकित्सकों के न तो नाम अंकित हैं और न ही हेल्पलाइन नंबर लिखा है। संबंधित चिकित्सक के बैठने के दिन तक नहीं अंकित हैं। हालत यह है कि कभी कोई चिकित्सक बैठ रहा है तो कभी कोई और, ऐसे में मरीजों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की ओपीडी में यूनिट बनाकर डॉक्टरों के बैठने का दिन निर्धारित करने का दावा है। लेकिन, अब तक ओपीडी के बाहर यूनिट का नाम तक अंकित नहीं है, न ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम लिखे हैं। न ही कोई हेल्पलाइन नंबर दर्ज है। कई बार मरीज चिकित्सक की ओपीडी खोजते रहते हैं। न मिलने पर परेशान होते हैं। यह हाल फिजिशियन, नाक, कान व गला, नेत्र रोग, चर्म रोग समेत अन्य विभागों का है।
विज्ञापन

बीते वर्ष अधिकारियों ने ओपीडी परिसर में मरम्मत कार्य चलने का हवाला देकर इस मामले को टाल दिया था। लेकिन, अब मरम्मत पूर्ण हो गई है। इसके बाद भी स्थिति में बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ ओपीडी में चिकित्सकों के नाम व दिन अंकित हैं। नए भवन में ओपीडी शिफ्ट होने पर नाम व दिन अंकित कराए जाएंगे।- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed