फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nehrunagar captured Hero Cup, defeated Tuvan Super King by 14 runs

Lalitpur News: हीरो कप पर नेहरूनगर का कब्जा, तुवन सुपर किंग को 14 रन से हराया

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nehrunagar captured Hero Cup, defeated Tuvan Super King by 14 runs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी हरिहर नारायण चौबे की पुण्य स्मृति में एलपीएल टी-20 हीरो कप का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। नेहरू नगर पैंथर्स ने तुवन सुपर किंग को 14 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
पहले टास जीतकर नेहरू नगर पैंथर्स ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 204 रन बनाए, जिसमें बादल ने 48 रन, अंकुर ने शानदार 43 रन, मोहित ने 38 रन, विवेक ने 34 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी सुपर किंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी। अमान ने 65 रन, अंकित पटेल ने 37 रन बनाए।
विज्ञापन

विजेता टीम को ढाई लाख रुपये एवं ट्राफी झांसी विधायक रवि शर्मा, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, कौस्तुभ चौबे, ज्योति लोधी, प्रवीण यादव, वीर सिंह ने दी। उपविजेता को ट्राफी व नकद राशि डेढ़ लाख रुपये हीरो कप मालिक उत्कर्ष श्रीवास्तव ने दी। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष राजीव बबेले, उपाध्यक्ष अनूप मोदी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शत्रुघन यादव, सचिव बृज बिहारी मिश्रा, अनमोल जैन, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed