{"_id":"5702bdc24f1c1bf15dc81271","slug":"nehru-nagar-inhabitants-sought-power-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेहरू नगर वासियों ने मांगी बिजली व पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर वासियों ने मांगी बिजली व पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
prdrsn, lalitpur news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर के निवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुहल्ले में बिजली, सड़क और पानी की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है।
पार्षद विवेक दरौनियां के नेतृत्व में मुहल्ले वालों ने बताया कि नेहरू नगर में पेयजल की काफी समस्या है। पानी की टंकी बनवाने के लिए लंबे समय से कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द धरातल पर कार्य शुरू किया जाए। विकल्पिक तौर पर क्षेत्र में चार-पांच बड़े व गहरे बोर कराए जाएं।
सरकारी हैंडपपों में डले पाइपों की गहराई बढ़ाई जाए। इसके अलावा मुहल्ले के कई इलाकों में बिजली के खंभे नहीं हैं, इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बिजली के खंभे लगवाने की मांग की। साथ ही विद्यालय का निर्माण कराए जाने, सड़क व नालियों का निर्माण कराए जाने की मांग की।
नहीं होने देंगे बोर्ड बैठक
पार्षद व मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह नगर पालिका की बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देेते समय पार्षद विवेक दरौनियां के साथ अमित, गुड्डी, संजय चंदेल, महेंद्र, दीपंचद्र, हरी, गोविंद, छोटू, भारती, देशराज, मेमबाई, अनिल, यूसुफ खान, सविता, भावना, शोभाराम, अनवर, आजाद, आनंद, बबली, पंकज, सुरेंद्र, रमेश, राकेश, फूला, पार्वती, नजमा बेगम, उर्मिला, धीरू, सतीश, राजीव, रहीश, संतोष, दीपक, अरमान, प्रभा, कीर्ति, भागवती, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।