{"_id":"6afcb140096eac0d0809aefd","slug":"neha-stood-first-in-the-quiz-competition-and-shivani-pal-in-the-essay-contest-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166969-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा और निबंध में शिवानी पाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा और निबंध में शिवानी पाल अव्वल
Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर मतदाता साक्षरता क्लब ने मंगलवार को जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ये निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गईं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन,सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा और चंद्रशेखर पंथ उपस्थित थे।
प्रतियोगिताओं का लक्ष्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना था। प्रश्नोत्तरी में ईवीएम और वीवीपैट सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए। वहीं निबंध में लोकतांत्रिक सहभागिता पर विचार प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल में विवेक गुप्ता, अवतार सिंह लोधी, करण सिंह, अंशुबाला तिवारी, रितु विलगैया, साक्षी जैन, पूनम, आशीष और बालमुकुंद तिवारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राहुल जैन ने किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य किरण वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के विजेता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा राजपूत (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तालबेहट) ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनुष्का / ब्रजेश (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महरौनी) दूसरे स्थान पर रहे। अंशुमन / जितेन्द्र (पी.एन. इंटर कॉलेज, ललितपुर) ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी पाल (राजकीय इंटर कॉलेज, दावनी) प्रथम रहीं। काजल (राजकीय इंटर कॉलेज, ललितपुर) दूसरे स्थान पर रहीं। शिवानी राजपूत (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, तालबेहट) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।