फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence of the system took the lives of 100 plants

Lalitpur News: व्यवस्था की लापरवाही ने ली 100 पौधों की जान

Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Negligence of the system took the lives of 100 plants
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर/महरौनी-पाली। व्यवस्था की लापरवाही ने 100 पौधों की जान ले जी। पौधरोपण अभियान के तहत जनपद में पिछले साल महरौनी और पाली तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पौधे लगाए गए। जोर-शोर से अभियान की शुरुआत हुई। महरौनी में राज्यमंत्री, प्रभारी मंत्री सहित अधिकारियों ने पौधे लगाए। पाली क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे पॉलिथीन में रखे पौधे सूख गए। वहीं, वन विभाग का दावा है कि मार्च के बाद ही नष्ट पौधों का आंकड़ा मिल पाएगा।
महरौनी ब्लॉक दफ्तर परिसर में सामुदायिक भवन के पास खाली जमीन पर बीते साल राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व तत्कालीन डीएम, एसपी और तहसील स्तरीय अधिकारियों ने पौधरोपण किया था। इस दौरान करीब 100 पौधे लगाए गए थे। देखरेख के अभाव में इस समय एक भी पौधा जीवित अवस्था में नहीं है। पाली नगर क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम पर पौधरोपण के लिए कुछ पौधे भेजे गए थे। यहां भी लापरवाही भारी रही। छह माह के बाद भी पौधे नहीं लगाए। नतीजतन पॉलिथीन में रखे-रखे पौधे सूख गए। यही नहीं तहसील परिसर में पांच अगस्त, 2023 को तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार द्वारा लगाए पौधे भी हरे-भरे नहीं रह पाए।
विज्ञापन

पौधों से नाम पट्टिका तक हो गई गायब
महरौनी ब्लॉक परिसर में रोपे पौधों की नाम पट्टिका तक गायब हो गई। हैरत की बात यह है कि यहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी रहने के बाद भी न तो पौधों में पानी की व्यवस्था की गई और न ही जाल लगाया गया। इस वजह से पौधे नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
जल्द लगवाए जाएंगे नए पौधे
मेरे कार्यकाल में पौधरोपण नहीं हुआ है। इसलिए मुझे जानकारी नहीं है। हालांकि अगर परिसर में पौधरोपण किया गया था और वर्तमान में सब सूख गए हैं तो उनकी जगह पर अन्य पौधे लगवाए जाएंगे।
- सौरभ वर्णवाल, खंड विकास अधिकारी, महरौनी
------------
जनपद के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में बीते साल 87.92 लाख पौधे लगाए गए थे। इनमें से नष्ट पौधों की गणना मार्च में कराई जाएगी।
- गौतम सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed