फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence is not tolerated in women harassment cases: Dr. Kanchan Jaiswal

महिला उत्पीड़न मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. कंचन जायसवाल

Mon, 06 Dec 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence is not tolerated in women harassment cases: Dr. Kanchan Jaiswal
बैठक में दीप प्रज्वलित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.कंचन जायसवाल - फोटो : LALITPUR
पुलवारा (ललितपुर)। राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल ने रविवार को कस्बे में पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी महिला अपराधों के प्रति गंभीरता दिखाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद वे सामुदायिक विकास भवन सभागार में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने सबसे पहले भाजपा पदाधिकारियों के साथ शबरी माता मंदिर पर पहुंचकर वहां मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित मामलों को लंबित न रखा जाए। शिकायतों का समय से कार्रवाई कर निस्तारण करें ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। हीलाहवाली की वजह से पीड़ित महिलाएं परेशान होती हैं। यहां पर उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं से संबंधित जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। इसके उपरांत वे सामुदायिक विकास भवन सभागार में भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, मंडल प्रभारी अजय पटैरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह, महिला मोर्चा प्रभारी महुआ राय, राहुल यादव, सुरेंद्र दिवाकर, अकरम अली, केपी राजा लडवारी, शिवम मिश्रा, राहुल मिश्रा, गौरव दुबे, रामजी मिश्रा, वीर सिंह राजपूत, करन राजपूत, अनिल लोधी, अभिषेक परमार, रामसजीवन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed