फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Negligence in organizational work will not be tolerated; action will be taken against those showing laxity: Sahu.

संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : साहू

Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Negligence in organizational work will not be tolerated; action will be taken against those showing laxity: Sahu.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ललितपुर। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का जनपद में प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने झरर घाट से लेकर पार्टी कार्यालय तक भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि मानते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठनात्मक कार्यों में शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में रामकिशोर साहू ने कहा कि पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन सर्वोपरि होता है। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं के काम की नियमित समीक्षा होती है और उसी आधार पर दायित्व सौंपे जाते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की संगठित शक्ति के सामने बड़े-बड़े नेता भी झुक जाते हैं। किसी भी कार्यकर्ता को अपनी क्षमता के अनुसार टिकट मांगने का पूरा अधिकार है, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी निष्ठा से कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पार्टी संत शिरोमणि रविदास जयंती महोत्सव मना रही है और आगामी कार्यक्रमों को भी पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष एक कुशल संगठक हैं। वर्तमान में समरसता संकल्प अभियान चल रहा है और शीघ्र ही तिरंगा अभियान शुरू होगा। इसके अलावा डीएलपी अभियान भी संगठन की प्राथमिकता में शामिल है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गौरव गौतम ने किया। इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अशोक गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, जिला मंत्री सोनाली बबेले, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी, रमेश कुमार सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----------------------------------

फूलमालाओं से किया गया स्वागत
तालबेहट-बांसी। भाजपा के नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का जनपद आगमन पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के आवास पर उनका फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन के शोरूम, हजारिया महादेव मंदिर, जिला पंचायत सदस्य मान सिंह खैरा के नेतृत्व में, बम्होरी में कैलाश राजपूत के नेतृत्व में तथा नगर पंचायत, होई समाज, साहू समाज समेत विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
बांसी स्थित हनुमानजी टौरिया मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा पार्टी की नीतियों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला महामंत्री हरीराम राजपूत, जिला कार्यसमिति सदस्य बद्रीप्रसाद दुबे, हरिसिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री प्रमोद नायक, डॉ. सुशील विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed