फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Need to develop scientific thinking in children

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत

Wed, 10 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Need to develop scientific thinking in children
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज के सभागार में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में 20 श्रेष्ठ मॉडलों को चुना गया। इस दौरान डीएम ने श्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के 33 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 120 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने समस्त मॉडलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से मॉडल संबंधी कई प्रश्न पूछे व तकनीकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने नवीन तकनीकी के कार्यकारी मॉडल बनवाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि  विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का विकास  करना है। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज अमित शुक्ला ने कहा कि बच्चों को मॉडलों में नई वैज्ञानिक सोच प्रस्तुत करना चाहिए, जिससे भारत को डिजिटल इंडिया बनाने का सकारात्मक प्रयास हो सके। आखिर में निर्णायक मंडल ने मॉडलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक  मंडल में रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर से डा. हरगोविंद चौरसिया, नेहरू महाविद्यालय से डा. प्राची और जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा से रीना सिंह शामिल रहे। निरीक्षण में 20 मॉडल श्रेष्ठ चुने गए। डीएम ने इन मॉडलों को बनाने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल किट देकर पुरस्कृत किया व शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए। संचालन जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

श्रेष्ठ मॉडल में चयनित छात्र/छात्राएं
राजकीय बालिका इंटर कालेज तालबेहट की रिचा जैन, राजकीय बालिका इंटर कालेज तालबेहट के अंकिता यादव, राजकीय इंटर कालेज ललितपुर के धर्मेंद्र, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की राधिका रावत, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की स्वाती रजक, किसान इंटर कालेज बिरधा के संजय कुमार, किसान इंटर कालेज बिरधा के शिवप्रताप सिंह, सरस्वती इंटर कालेज महरौनी की शिखा यादव, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की विशाखा कौशिक, राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी के प्रिंसी राजा,


राजकीय हाईस्कूल दैलवारा के शिवम, राजकीय हाईस्कूल सिमिरिया के सचिन, राजकीय इंटर कालेज बार के निखिल मिश्रा, अटल विद्या मंदिर की दीक्षा सिंह, राजकीय हाईस्कूल गोना कुसमाड़ की  मिथलेश, सरस्वती विद्या मंदिर महरौनी के प्रज्ज्वल द्विवेदी, श्री दिगंबर जैन सुधासागर बालिका इंटर कालेज की वर्षा झां, राजकीय हाईस्कूल दैलवारा की दीप्ति राजपूत, राजकीय इंटर कालेज माताटीला की  सोमवती और जिला परिषद इंटर कालेज के तेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed