फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   navratra start, workship, devotee

नवरात्र आज से शुरू, पांडालों में गूंजेंगे मां के जयकारे

Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
navratra start, workship, devotee
navratri.jpeg - फोटो : navratri.jpeg
ललितपुर। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। सुबह से ही मंदिरों और घरों पर देवी मां की स्थापना के साथ पूजा-अर्चना होगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर मातारानी का पंडाल सजाया जा रहा है, जहां मां के जयकारे गूंजेंगे। इस बार पंडालों में कोविड गाइड लाइन के पालन करने के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर युवा और लोग एक सप्ताह से जुटे रहे। बुधवार की शाम को देवी विराजमान के लिए पंडालों की सजावट पूरी कर ली गई है। पंडालों के रास्ते में बिजली की झालरें सजाई गईं है। मंदिरों में सजावट के लिए रंग बिरंगी लाइटों को लगाया गया है। वहीं, घट स्थापना के लिए भी बाजारों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। नेहरू महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि व्रत व पर्वों में सबसे अधिक महत्व शारदीय नवरात्र का है। इस महोत्सव में मां भगवती की उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि पहली नवरात्रि में शैल पुत्री (देवी पार्वती) की उपासना का दिन होता है, जो श्रद्धालु नौ दिन व्रत नहीं रख पाते हैं, वह पहले दिन और नौवे दिन की नवरात्र में व्रत रखें। पहले व नौंवे दिन के व्रत करने से संपूर्ण फल मिल जाता है।
विज्ञापन

आज होगा कलश स्थापना
नवरात्र में सभी दिन शुभ माने जाते हैं लेकिन कलश स्थापना के लिए सुबह आठ बजे से नौ बजे तक और 11 बजकर 34 मिनट से तीन बजकर 33 मिनट तक भी समय विशेष शुभ मुहूर्त माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed