फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   navratra mahotsav, durga pooja

नवमी को देवी मंदिरों में पूजन को उमड़ी भीड़

Fri, 15 Oct 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
navratra mahotsav, durga pooja
devi maa.jpeg - फोटो : devi maa.jpeg
तालबेहट। शारदीय नवरात्र की नवमी को देवी मंदिरों में देर रात भजन कीर्तन और महाआरती का क्रम जारी रहा। मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कई जगह भंडारे भी हुए। नौ दिन से नगर में चल रहे नौ दुर्गा महोत्सव के अंतिम दिन बारिया वाली माता मंदिर, गौरी भगवती मंदिर, तालाब किनारे की बीजासेन माता, जालपा माता, मेहरावन माता, शीतला माता, देवा माता तेरई फाटक, मालिनी देवी मंदिर माताटीला आदि मंदिरों पर सुबह से पूजन- अर्चन का काम शुरू हो गया था। जिसमें माता के भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों को आर्कषक सजाया गया। देर रात महाआरती का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कई मंदिरों पर कन्या भोज एवं रात में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। बिजरौठा के मगनपठा के देवी मंदिर में विशाल कन्याभोज कार्यक्रम हुआ। जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आज होगा देवी प्रतिमाओं का विर्सजन
तालबेहट। नगर एवं क्षेत्र में रखी माता की प्रतिमाओं का आज मानसरोवर झील, माताटीला बांध और पवित्र नदियों में विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने इन स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed