फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   navratra

नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 20 Oct 2015 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 20 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
navratra
पाली (ललितपुर)। नगर पंचायत पाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मां के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, श्री बड़ी भवानी माता मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।
विज्ञापन




श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सुरेंद्र कृष्ण महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती, श्री कृष्ण और गोपियों की प्रेमलाला का वर्णन किया। यहां नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने 64 खप्पर में जवारे बोए हैं। वहीं, श्री हजारिया महादेव मंदिर में देवी मां का जल अभिषेक करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, कुरयाना, गांधी चौक, मंदिर मुहल्ला और सहरिया बस्ती आदि स्थानों पर देवी प्रतिमाएं विराजी हैं, जहां पर सुबह और शाम को आरती हो रही है।
विज्ञापन



जय मातृ भवानी मित्र मंडल झांकी समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पुष्पेंद्र चौरसिया, रोहित चौरसिया, अनिकेत, कृष्णकांत, मोहित, डुग्गी, पवन, संजू चौरसिया, पुष्पेंद्र महाराज, सौरव, जीतू साहू, भरत कुशवाहा, सुशील रजक, मोनू महाराज, बृजेश मोदी, राम पार्षद, सुरेश सेन, देवेंद्र चौरसिया, संजय टिपुआ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed