फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Navodaya students came out of the hostel at 2 AM following assurances of an investigation.

Lalitpur News: जांच के आश्वासन पर रात दो बजे हॉस्टल से बाहर आए नवोदय के छात्र

Fri, 18 Sep 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Navodaya students came out of the hostel at 2 AM following assurances of an investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। विद्यालय प्रबंधन से नाराज पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों का बुधवार रात शुरू हुआ विरोध देर रात करीब दो बजे खत्म हुआ। करीब 100 छात्रों ने खुद को अरावली शिवालय हॉस्टल में बंद कर लिया था। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ला के समझाने और उनकी समस्याओं की जांच का आश्वासन देने के बाद छात्र हॉस्टल से बाहर आए। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को मेस में भोजन कराया।
छात्रों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुशवाह को छुट्टी पर भेज दिया है। उपप्राचार्य पीपी पांडेय को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। छात्रों के हॉस्टल में बंद होने की सूचना पर बुधवार रात एडीएम प्रशासन विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया। एडीएम ने छात्रों को आरोप सही पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा भी दिया। इसके बाद छात्र करीब रात दो बजे हॉस्टल से बाहर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और कक्षावार निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा और एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी भी जल्द विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह के मुताबिक, अरावली शिवालय हॉस्टल के छात्रों ने विद्यालय के खराब प्रबंधन और प्रधानाचार्य पर छात्रों के कथित उत्पीड़न एवं अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाए थे। विरोध में छात्रों ने भोजन करने और प्रार्थना सभा में शामिल होने से भी मना कर दिया था। छात्रों से वार्ता कर उन्हें समझाया गया, जिसके बाद वे भोजन में शामिल हुए।
छात्रों के मुख्य आरोप-
- प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर आपत्तियां
- उत्पीड़न और अपमानित करना
- निष्कासन की चेतावनी
- पढ़ाई और अनुशासन से जुड़ी शिकायतें

बृहस्पतिवार को सामान्य हुई पढ़ाई
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विद्यालय में स्थिति सामान्य हो गई। देर रात विरोध समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को विद्यालय में कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुशवाह से छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।
कोट-
ब्लॉकस्तरीय टीम एक सप्ताह तक इस मामले की जांच करेगी। विद्यालय की कमियां दूर कराई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर नवोदय विद्यालय समिति को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - गौरांग राठी, डीएम


छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री
बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी नवोदय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और विरोध स्वरूप प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने प्राचार्य कक्ष में परियोजना निदेशक राजेश कुमार और कार्यवाहक प्राचार्य पीपी पांडेय से छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान राजेंद्र शर्मा, अवधेश तिवारी, डॉ. महादेव बाजपेई, प्रमोद राय और मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed