फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Navkundak Shri Ram Yagya will start from 11

Lalitpur News: नवकुंडात्मक श्रीराम यज्ञ 11 से होगा प्रारंभ

Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Navkundak Shri Ram Yagya will start from 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। चौरसिया समाज के तत्वावधान में हनुमानगढ़ी ढबुआ आश्रम में नवकुंडात्मक श्रीराम यज्ञ के साथ बसंत पंचमी पर 36वां चौरसिया आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्री नीलकंठेश्वर मंदिर की सीढ़ियों के पास पाली में स्थित ढबुआ आश्रम में 11 फरवरी को श्री गणेश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकलेगी। 12 फरवरी को यज्ञ मंडप प्रवेश के साथ 13 को देवताओं का आह्वान कर यज्ञ में आहुतियां डाली जाएंगी। यज्ञीय कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा। इसी बीच बसंत पंचमी के अवसर पर 13 फरवरी को परिचय सम्मेलन एवं 14 को पाणिग्रहण संस्कार एवं विदाई का आयोजन होगा। नंदकिशोर चौरसिया, श्यामलाल मास्टर, परमानंद चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, खेमचंद्र राजगढ़, कस्तूर मढ़िया, कमलेश, पूर्व सभासद राम चौरसिया, जगदीश बाखर, प्रशांत चौरसिया, मोहन बाजार, देवकी पटेल, रामू पटवारी, नीरज राही, दसरथ चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, सभासद हरि चौरसिया, सभासद घनश्याम दास चौरसिया, देवकीनंदन चौरसिया, भोलाराम काठेल, संजीव मोदी, घनश्याम गिरार आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यज्ञाचार्य सुनील शास्त्री श्रीराम नवकुंडात्मक यज्ञ संपन्न कराएंगे। यहां दूर सिद्ध धार्मिक क्षेत्रों से संत, महंत, महामंडलेश्वर अपनी उपस्थित दर्ज कराकर संत समागम करेंगे।
विज्ञापन

------------
उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर ढबुआ आश्रम में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन होना है। रास्ते में कई जगह पहुंच मार्ग संकरा है। इसके दोनों तरफ मिट्टी डलवाने की मांग रखी, ताकि श्रद्धालु आसानी से वहां पहुंच सकें। ज्ञापन पर श्यामलाल चौरसिया, घनश्यामदास, राजू चौरसिया, प्रेमनारायण, उमेश, मनोज कुमार के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed