फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   National Income and Merit Scholarship Examination will be held at two centres

Lalitpur News: दो केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा

Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
National Income and Merit Scholarship Examination will be held at two centres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। इसमें 1050 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से कराने की दो केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 9 नवंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जानी है। ललितपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में करीब 500 परीक्षार्थी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 550 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर सीट पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed