फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national highway wirth is not on proper scale

नेशनल हाइवे में नहीं है मानक अनुरूप चौड़ाई

Sat, 31 Jul 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
national highway wirth is not on proper scale
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
ललितपुर। जनपद के कुछ स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई मानक अनुरूप नहीं होने से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। राष्ट्रीय किसान नौजवान मोर्चा ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि यातायात का सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए नेशनल हाईवे मार्ग का निर्माण किया गया है। जिसमें दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं। सड़क पर वाहनों को ओवरटेक में परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त चौड़ाई रखी गई है, लेकिन जनपद में ब्लॉक जखौरा के ग्राम रोड़ा व टोल प्लाजा से आगे महर्रा के पास चौड़ाई कम है। इससे वाहनों को ओवरटेक में परेशानी होती है। रात में ओवरटेक के दौरान दुर्घटनाएं हो रही है। प्रतिमाह लगभग चार से पांच वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। साथ ही जनहानि भी हो चुकीं हैं। इसके बाद जिम्मेदार विभाग द्वारा बैरिकेडिंग सिग्नल व खतरे के निशान तक सूचना के लिए नहीं लगाए गए हैं। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा सड़क की कमियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इतना ही नहीं खेत मालिक व स्थानीय लोग वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए। ज्ञापन पर अध्यक्ष वीरसिंह राजपूत, विजय कुमार सिंह एडवोकेट, करनसिंह वर्मा, रतिराम पटेल, लोकेश कुमार, जाहर सिंह, सुखानंद पटेल, विंद्रावन आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed