फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national flag, independence day

एसपी ने लहराया पुलिस लाइन में तिरंगा झंडा

Mon, 17 Aug 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
national flag, independence day
पुलिस लाइन में झंडा फहराते हुए सलामी देते एसपी एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। राष्ट्रीय पर्व और 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस ललितपुर में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग द्वारा ध्वजारोहण किया गया और पुलिस बल को संबोधित किया गया। तत्पश्चात जनपद में कानून व्यवस्था और सराहनीय कार्यों में उत्कृष्ट देने वाले अधिकारी, कर्मचारी जो डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किए हैं, उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परिसर में मौजूद प्रत्येक कर्मचारी को मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित अधिकारी/ कर्मचारियों में क्षेत्राधिकारी सदर केशव नाथ को सिल्वर, क्षेत्राधिकारी महरौनी श्याम नारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली फूल सिंह को भी सिल्वर और निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, संबद्ध पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, झांसी, आरक्षी रवि कुमार शर्मा संबद्ध पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, झांसी - सिल्वर से एवं चालक नफीस अहमद संबद्ध पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय,झांसी को भी सिल्वर से सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक डाबृजेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस बल को संबोधित किया गया तथा मिष्ठान वितरित किया गया।

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के दौरान सिपाहियों का मुंह मीठा कराते एसपी एमएम बेग

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के दौरान सिपाहियों का मुंह मीठा कराते एसपी एमएम बेग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed