फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   narahat mahroni road, shabby road

नाराहट महरौनी मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीरों का सफल मुश्किलों से भरा

Fri, 27 Aug 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
narahat mahroni road, shabby road
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। नाराहट-महरौनी मार्ग पर चार करोड़ 44 हजार रुपये की लागत से डेढ़ वर्ष पहले बनाई गई सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो गई है। पचास से अधिक गांव के लोगों को 40 किलोमीटर घूमकर दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है और उन्हें मजबूरी में उसी रास्ते से परेशान होकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाराहट से महरौनी की दूरी 28 किलोमीटर है और इस मार्ग से लगभग 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। इस सड़क का निर्माण डेढ़ वर्ष पहले चार करोड़ 44 हजार रुपये की लागत से किया गया था। लेकिन, मार्ग निर्माण के कुछ ही महीनों के बाद यह सड़क उखड़ना शुरू हो गई और अब स्थिति यह है कि इस सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हो गए हैं और गिट्टी उखड़ गई है, जिससे राहगीरों को यहां से वाहनों से चलना भी दूभर हो गया है, यहां तक कि वाहनों की टूट-फूट अलग होती है, जिसका खामियाजा वाहन स्वामी को भुगतना पड़ता है। इस रोड पर पहले जहां हजारों की संख्या में वाहन निकलते थे, अब मात्र गिनेचुने वाहन ही निकलते हैं, जो मजबूरी में यहां से आवागमन करते हैं, अन्यथा की स्थिति में वह भी 40 किलोमीटर घूमकर ही आते जाते हैं। अब सड़क खस्ताहाल होने से काफी परेशानी हो रही है, कुछ महीने पहले करीब आधा दर्जन बसों का संचालन होता था, लेकिन वह भी बंद चल रही हैं। गौना नेशनल हाईवे से महरौनी टीकमगढ़ सड़क जुड़ती है। ग्रामीणों द्वारा सड़क बनवाने के लिए कई बार जन आंदोलन भी किए गए। इसके चलते गौना, नाराहट, दिगवार, डोंगराखुर्द, बरेजा, तरावली, मकरीपुर, बछरई, ललितपुर, महाराजपुर, अर्जुन खिरिया, बनयाना, झरावटा, ककरुआ, गुढ़ा बुजुर्ग, बमराना, गदनपुर, मुड़िया, दैनपुरा, धौलपुरा, गदौरा, पठा, सक्तू, बारचौन, मिदरवाहा, पचौड़ा, सड़खरी, नयागांव, जमौरा, बगौनी समेत 50 से अधिक गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरा रहता था और वाहन निकलने के दौरान वह गंदा पानी लोगों के ऊपर उछलता है, जिससे सड़क किनारे बसे गांव के लोगों को दिक्कत हो रही है। -कल्लू तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण के समय घटिया सामग्री का उपयोग होता है, इसी वजह से सड़क ज्यादा दिनों तक सड़क नहीं चलती है। -रिंकू विदुआ।
यह सड़क बनने से सैकड़ों गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। इस ओर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। -नरेंद्र दीक्षित।

नाराहट महरौनी मार्ग को टू लाइन बनना चाहिए। यह इस क्षेत्र की मुख्य सड़क है, जिससे आवागमन ज्यादा रहता है, लेकिन सड़क खराब होने से राहगीर परेशान हो रहे है। -राहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed