{"_id":"5f99c8278ebc3e9bf52fadc4","slug":"narahat-madawara-road-become-shabby-lalitpur-news-jhs17979828","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराहट- मड़ावरा सड़क खस्ताहाल, पैदल चलना भी दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराहट- मड़ावरा सड़क खस्ताहाल, पैदल चलना भी दूभर
विज्ञापन
road
- फोटो : road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुढ़ाखिरिया। ग्राम नाराहट, डोंगराखुर्द और जामनी बांध होते हुए मड़ावरा तक जाने वाली सड़क खस्ता हाल है। वाहन क्या पैदल तक चलना दूभर हो गया है। सड़क का दुर्भाग्य है कि जब भी बनी, एक बरसात भी नहीं झेल पाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
नाराहट से मड़ावरा तक की 23 किलोमीटर सड़क करीब दस माह पूर्व बनी थी, लेकिन एक बरसात भी नहीं झेल पाई। हालत यह है कि गड्ढों में हिचकोले खाकर वाहन से यात्रा करने वालों के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगती हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क आम लोगों की सुविधा के लिए नहीं, अपितु अधिकारियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनी है। मड़ावरा विकासखंड होने के कारण यहां प्रतिदिन आसपास के 35 गांवों के लोग इस सड़क का उपयोग कर रहे हैं।
ग्राम गौना, नाराहट, मकरीपुर, बछराई, दिगवार, डोंगरा, गदौरा, धोरपुरा, चांदोरा, पटना, पारौल, गुरयाना, देवरी, जामनीबांध, महाराजपुरा, लालतापुर, झरावटा, तारावली, बरेजा, भोंटा, बहादुरपुर, पिपरट आदि गावों के निवासियों ने बैठक कर सड़क निर्माण कराने की मांग की। चेतावनी दी है कि अगर सड़क निर्माण नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जब हमसे रोड टैक्स वसूलती है तो सड़क का निर्माण कराने में हीला हवाली क्यों कर रही है। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर राघवेंद्र सोनी, कृपेंद्र पाठक, राजेश रजोरिया, काशीराम यादव, कप्तान राजा, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।