फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Name of MP Adarsh village, all the work is incomplete

सांसद आदर्श गांव का नाम, अधूरे पड़े हैं सारे काम

Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Name of MP Adarsh village, all the work is incomplete
तालबेहट। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजावन को सांसद आदर्श ग्राम बने हुए लगभग दो वर्ष से अधिक का समय हो गया है लेकिन यहां लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव के अधिकांश आवास और शौचालय अधूरे हैं। जलसंस्थान द्वारा पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई पाइपलाइन का कोई अता पता नहीं है। हैंडपंप खराब हैं। इससे जनता में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

माताटीला बांध के भराव क्षेत्र एवं तहसील मुख्यालय से मात्र छह किमी दूर स्थित राजस्व गांव गूगर, भदौना और रजावन को मिला कर ग्राम पंचायत रजावन बनाई गई। आठ हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत रजावन में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल है। जबकि गूगर और भदौना में एक-एक प्राइमरी स्कूल है। मगर अध्यापकों का आना जाना नियमित नहीं है। जिसके चलते स्कूल भी समय से नहीं खुल रहे हैं। गांव के अंदर की सड़कें और गूगर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से उखड़ा पड़ा है। इस मार्ग पर पैदल चलना तक मुसीबत भरा है।
विज्ञापन

जगह-जगह लगे गोबर के ढेर
गांव में सफाई के लिए तीन सफाई कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन वह नियमित नहीं आते। जगह-जगह गंदगी और गोबर के ढेर लगे हैं। गोबर के ढेर से हो रही बदबू से लोगों को मुसीबत हो रही है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को इस बारे में बता चुके हैं, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों में भरा पड़ा है कूड़ा
नियमित साफ सफाई न होने से नालियां कूड़े से भरी पड़ी हैं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है।
पानी की पाइपलाइन का कुछ भी पता नहीं
गांव में पानी की आपूर्ति करने के लिए तालबेहट से जलसंस्थान ने पाइपलाइन डाली थी। जिसका कोई अता पता नहीं है। ग्रामीणों को हैंडपंपों पर आश्रित रहना पड़ता है। अधिकांश हैंडपंप खराब भी पड़े हैं। ग्रामीणों ने पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।
आवास और शौचालय आज भी अधूरे
गांव में लगभग एक सैकड़ा आवास और 350 से अधिक शौचालय निर्माण कराने लक्ष्य था। मगर धरातल पर मात्र दो दर्जन आवास ही बने हुए हैं। शौचालय तो महज कागजों में ही बने हैं। कुछ शौचालयों में तो ताला लटका रहता है।
सांसद आदर्श ग्राम होने के बावजूद गांव में विकास कार्य ठप है। स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास के लिए कोई ध्यान न देकर अपने हितों को अधिक महत्व दे रहे हैं। रजावन में ही तीन हैंडपंप खराब हैं। जिन्हें ठीक कराया जाए। - मुन्ना लाल दुबे
गूगर में आवास और शौचालय अधूरे हैं। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार कहा लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की व्यापक जांच कराई जाए- जुगल राजपूत, गूगर
मेरे कार्यकाल में मात्र 30 शौचालय और 80 आवास का लक्ष्य था। जिसका पैसा लाभार्थी के खाते में गया। रजावन में मात्र चार आवास अधूरे हैं। पाइपलाइन का कोई पता नहीं है। - बंटी दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजावन

मैंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार किया है। गूगर और भदौना की स्थिति ठीक नहीं है। अभी विकास कार्यों की जांच चल रही है।- पंकज सोनी, ग्राम विकास अधिकारी, रजावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed