{"_id":"43f825d2db36280a170058f0aea44bb3","slug":"nahru-collager-beeten-moth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू कॉलेज ने मोंठ को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू कॉलेज ने मोंठ को हराया
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की वॉलीबाल टीम ने वीएसएस कॉलेज उरई में आयोजित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय की वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
नेहरू महाविद्यालय की टीम ने पहले मैच में टीकाराम स्मृति महाविद्यालय मोंठ को सीधे सेटों में 25-20 और 25-15 से हराया। दूसरे मैच में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टीम को 26-24 और 25-20 से हराया। फाइनल में एक बार फिर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की टीम से भिड़ंत हुई, जिसमें पहला सेट 26-24 से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने जीता तो दूसरा सेट नेहरू महाविद्यालय ललितपुर ने 25-20 से जीत लिया। इस प्रकार नेहरू महाविद्यालय ललितपुर की वॉलीबाल टीम रनर अप रही। समापन समारोह के दौरान एसपी उरई ने नेहरू महाविद्यालय के छात्रों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। टीम में कप्तान धर्मेंद्र कुशवाहा, उप कप्तान चंद्रपाल पटेल, राहुल निरंजन, हितेंद्र जैन, मानवेंद्र सिंह यादव, ललित, अक्षय कुमार, चंद्रप्रताप यादव, चंद्रशेखर शर्मा, धीरेंद्र, हर्षित जैन, धर्मेंद्र यादव, हेमंत दुबे, अरुण प्रजापति आदि शामिल रहे।
बुधवार को प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है। इसे आगे भी जारी रखें, जिससे कि अगली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जा सके। क्रीड़ाधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि चार प्रतिभागियों धर्मेद्र कुशवाहा, राहुल निरंजन, हितेंद्र जैन और चंद्रपाल पटेल का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि दो अक्तूबर के दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, फहीम बख्श, भगवती प्रसाद, विवेक पाराशर, हेमंत दुबे, राजकुमार, सविता, अभिषेक कुमार, अभिषेक सोनी, हरीश साहू आदि उपस्थित रहे।