फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager palika soft upon encrouchers at main roads

मुख्य मार्ग के अतिक्रमण पर दरियादिली दिखा रही नपा

Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
nager palika soft upon encrouchers at main roads
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
ललितपुर। युवा महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर नगर पालिका परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पसरा है, जिसे न हटाकर अन्य जगहों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि जिला चिकित्सालय की सड़क की पटरी पर नजूल लैंड है, जिस पर जगह-जगह अतिक्रमण बना हुआ है। इस अतिक्रमण को बिना किसी भेदभाव के संपूर्ण साफ करते हुए उस जगह तार फेंसिंग कराई जाए, ताकि अतिक्रमण दुबारा नहीं हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण निष्पक्ष ढंग से हटाया नहीं गया तो युवा महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ‘रुद्र’, राष्ट्रीय बजरंग दल शिवम शर्मा, बजरंग सेना नगर अध्यक्ष दीपक गोस्वामी राधे , छोटे चौबे, शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख्य राजेश साहू, सौरभ, राघवेंद्र, मयूर रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed