फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nager nigam

सिविल लाइन में शिफ्ट होगा स्टोर

Wed, 15 Jul 2015 01:50 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 15 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका की कर करेत्तर की बैठक में आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष ने गृहकर वसूली में तेजी लाने के साथ सिविल लाइन में खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन पर स्टोर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



नगर पालिका सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी केएन शर्मा की मौजूदगी में पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कर्मचारियों से वसूली के संबंध में विचार मांगे। गृहकर विभाग के वरिष्ठ लिपिक अभिषेक कुमार चौबे ने बताया कि कर्मकारियों की कमी के चलते राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आउट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारी रखे जाएंगे, जिससे गृहकर वसूली में तेजी आएगी। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी को निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा। लक्ष्य पूर्ण करने के बाद ही वेतन निर्गत किया जाएगा। इस संबंध में कर संग्राहकों से भी सुझाव मांगे गए। अशोक कुमार शिवहरे ने बैठक में कहा कि नगर पालिका की खाली जमीन पर अवैध गुमटियां रखकर व्यापार हो रहा है। यहां पर दुकानों का निर्माण करने से नगर पालिका की आय में बढ़ोत्तरी होगी। इस पर अध्यक्ष ने जेई से स्टीमेट बनाने को कहा। सिविल लाइन स्थित आराजी संख्या 1810 पर अध्यक्ष ने नजूल लिपिक प्रदीप सौंरियाल से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा।
विज्ञापन




संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने आराजी संख्या 1810 में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने के निर्देश दिए। पुराने नगर भवन से वाहनों को हटाकर सिविल लाइन में रखने और वहीं पर स्टोर बनाने को कहा। मार्ग प्रकाश विभाग के दीपेंद्र कुमार को एक दिन में ही प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां व दिनेश कुमार बिरौनियां को निर्देशित किया कि आज से ही सभी वाहन सिविल लाइन में रखे जाएं और इनकी सुरक्षा के लिए बारी-बारी से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। किसी का सामान खोने पर संबंधित कर्मचारी ही दोषी होगा। त्योहार को देखते हुए जेई विपिन कुमार व हबीब खान के साथ सफाई इंस्पेक्टरों को जुलूस मार्ग का निरीक्षण करके सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, दीनदयाल सोनी, नरेंद्र राठौर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed