फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nagar ward are facing shortage of roads and streetlights.

Lalitpur News: नेहरुनगर में सड़क व स्ट्रीट लाइट की कमी से जूझ रहे वार्ड के वाशिंदे

Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Nagar ward are facing shortage of roads and streetlights.
वार्ड परिक्रमा का लोगो लगाएं
विज्ञापन

- शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका वार्ड तीन मोहल्ला नेहरुनगर में नए बोर्ड के गठन के ढाई वर्ष बाद भी वार्ड के वांशिदों को कच्ची गलियों से निजात नहीं मिल पाई है। यहां पर छोटी व बड़ी 42 गलियों में महज 12 में ही सड़क का निर्माण किया गया है। 30 गलियां अब भी कच्ची बनी हुई हैं। वहीं, बिजली के 80 खंभों के सापेक्ष 55 विद्युत खंभे लग पाए हैं। 30 खंभे व 40 स्ट्रीट लाइटों का अभाव बना हुआ है। इससे शाम होते ही अंधेरा छाने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
नेहरुनगर के मोहल्ला वंशीधाम कॉलोनी, आंबेडकर नगर की दोनों गलियां, हड़्डी मील के पास की गलियां, पानी की टंकी के आगे और अन्य क्षेत्रों की गलियों में सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। वहीं, नाली के अभाव में भी घरों का पानी रास्तों में जमा हो रहा है। इससे बच्चों व बुजुर्गों को अधिक समस्या बनी हुई है। वहीं, विंद्रावन के मकान से डॉ. आकृति यादव के मकान से होकर उपाध्याय के घर मार्ग की सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। इससे वाहन तो दूर लोगों पैदल चलने तक में गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। वहीं कुछ खंभों पर नाममात्र के लिए लगी हुई हैं। वंशीधाम काॅलोनी के पीछे वाली गली में स्ट्रीट लाइटें लगीं, जो खराब पड़ी हुई हैं। वहीं पानी की टंकी से हड्डी मील मार्ग में अंडरग्राउंड केबल के बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। तीन हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

---
छोटी पुलियां आए दिन हो रहीं चोक
वार्ड में चार छोटी पुलियां होने से आए दिन चोक हो रही हैं। सभासद का कहना है कि वार्ड में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी इनकी सफाई में प्रतिदिन जुटा रहता है। पुलियां बड़ी बनने से राहत मिल सकी है। यह हाल नरेंद्र सिंह फौजी के घर के सामने की पुलिया, दीपक अहिरवार के घर के पास, शेरु परिहार और कम्मू के घर के पास स्थिति पुलियों का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहीं है पार्क की सुविधा
वार्ड में एक पार्क आंबेडकर के नाम से आरक्षित है। लेकिन, इसका जीर्णोद्धार न होने से अनदेखी की भेंट चढ़ गया है। महज एक चबूतरा मात्र ही है। इसके चारों ओर बारिश में पानी जमा हो जाता है। वहीं, चिल्ड्रन पार्क का प्रस्ताव स्वीकृत था, जो अब तक नहीं बन सका है। ऐसे में मनोरंजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन तिराहा पर अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के लिए प्रस्ताव स्वीकृत है, लेकिन मूर्ति नहीं लग सकी है।
---
एक हजार की आबादी, नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र
वार्ड तीन के मोहल्ला नेहरुनगर का कुछ हिस्सा पटौराकला रोड किनारे स्थिति सहरिया बस्ती है। यहां पर लगभग एक हजार की आबादी है। लेकिन, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं व बच्चों और धात्री महिलाओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही पोषण भी वितरण नहीं हो पा रहा है।
---
आठ वर्ष से खराब पड़ी सोलर लाइटें
वार्ड में दो धार्मिक स्थल कात्यायनी मंदिर व पतरुआ धाम पर एक दशक से अधिक समय पहले सोलर लाइटें लगाई गईं थीं। शुुुरुआत में तो प्रकाश की सुविधा रही। लेकिन, अनदेखी के चलते आठ वर्ष से खराब पड़ी हुई हैं। वर्तमान में जीर्णशीर्ण हालत में हो गई हैं। इससे बिजली गुल होने पर प्रकाश की सुविधा नहीं हो पाती है।
---
फोटो- 08
कैप्सन- दिनेश तिवारी
15 वर्ष से निवास कर रहे हैं। अब तक गली में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
- दिनेश तिवारी
---
फोटो- 09
कैप्सन- अनुराग कुमार
खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, जो एक दिन जलने के बाद खराब हो गई है।
- अनुराग कुमार
---
फोटो- 10
कैप्सन- मोहिनी विवेक दरौनियां, सभासद
वार्ड में ढाई वर्ष के कार्यकाल में 42 कच्ची गलियों के सापेक्ष 12 में सड़क का निर्माण कराया गया है। 80 खंभों के सापेक्ष 55 लग गए हैं। 30 की टेंडर प्रकिया पूर्ण हो गई है।

- मोहिनी विवेक दरौनियां, सभासद
---
वार्ड तीन मोहल्ला नेहरुनगर में स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कच्ची गलियों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द ही बोर्ड में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
- सोनाली जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed