फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nagar Panchayat Talbehat came first in Bundelkhand in cleanliness survey

Lalitpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत तालबेहट बुंदेलखंड में आई अव्वल

Sat, 19 Jul 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Talbehat came first in Bundelkhand in cleanliness survey
- प्रदेश में पाया 37वां स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित परिणामों में नगर पंचायत तालबेहट को राज्य स्तर पर 37वीं रैंक और बुंदेलखंड स्तर पर पहली रैंक प्राप्त हुई। सरकार लोगों को स्वच्छता के प्रति समय-समय पर जागरूक करती है। इसका सरकार सर्वे भी कराती है। बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा जारी सूची में तालबेहट नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बीस हजार से कम आबादी वाली 2035 निकायों के सापेक्ष 201वीं रैंक प्राप्त हुई। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर 37वीं और बुंदेलखंड संभाग में पहला स्थान मिला है।

उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह ने इसका श्रेय नगरवासियों को दिया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के अनुरोध पर लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान करते हुए नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में काेई कसर नहीं छोड़ी। जिसका परिणाम आज सामने आया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने भी अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन किया है। उन्होंने जनता से इसी प्रकार के सहयोग की अपील की है। जिसे नगर पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहरा सकें।
विज्ञापन

00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed