फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nagar palika make basement parking

बेसमेंट की पार्किंग को व्यवस्थित बनाएगी नपा

Wed, 26 Dec 2018 02:16 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
nagar palika make basement parking
lalitpur railway station
नगर पालिका परिषद नए साल में नगरवासियों को दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा मुहैया कराएगी। मंगलवार को एसडीएम सदर ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइलेंट जनरेटर को एक किनारे स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू ने नगरवासियों को दुपहिया वाहन की पार्किंग की सुविधा दिलाई थी। लेकिन नगरवासियों एवं कर्मचारियों के असहयोग के चलते वाहन पार्किंग ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। कर्मचारियों ने ही अपने वाहन पार्किंग की जगह बाहर ही रखना प्रारंभ कर दिए। देखादेखी अन्य लोग भी सड़क पर वाहन खड़ा करने लगे। अब एसडीएम सदर/ईओ घनश्याम वर्मा ने इसे नए सिरे से व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग चलाने का निर्णय लिया है। आज उन्होंने पार्किंग स्थल व उसके आसपास निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग के बगल की गली में अतिक्रमण पर होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दुकानदार को दुकान का सामान बाहर नहीं रखने की हिदायत दी। पार्किंग के ठीक सामने रखे साइलेेंट जनरेटर को एक किनारे स्थानांतरित करने, लाइट लगाने के निर्देश दिए। उनका मानना है कि जनरेटर के एक किनारे हो जाने से चालकों को पार्किंग में अपने दुपहिया वाहन रखने में आसानी हो जाएगी। वर्तमान में संकरी गली एवं अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को असुविधा होती है। जब पार्किंग स्थल पर कमियां दूर हो जाएगी तो फिर चालकों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्किंग स्थल से हटकर वाहन पाए जाने पर उनके चालान की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दुकानदार अनुज किलेदार ने इसे शहर के लिए हितकारी कदम बताया। इससे शहर में यातायात व्यवस्थित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed