फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NAAC made Adinath College a consultant

Lalitpur News: नैक ने आदिनाथ कॉलेज को बनाया परामर्शदाता

Mon, 28 Aug 2023 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
NAAC made Adinath College a consultant
ललितपुर। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा को जनपद का परामर्शदाता (मेंटर) नियुक्त किया है। जिले के प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान को नैक मूल्यांकन कराना जरूरी है। इस मूल्यांकन की प्रक्रिया में आने वाले व्यवधानों के सुझाव व समाधान के लिए नैक परामर्शदाता नियुक्त करता है। इसके अंतर्गत छह महाविद्यालय आते हैं। इनमें अभी तीन महाविद्यालय को भगवान आदिनाथ कॉलेज आफ एजुकेशन को दिया गया है। इसमें दीपचंद चौधरी महाविद्यालय ललितपुर, सुदर्शन डिग्री कॉलेज बांसी एवं महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज तालबेहट शामिल हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति मुकेश पांडे ने संस्थान के प्रबंधक प्रदीप जैन, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन एवं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. रोहित कुमार जैन को बधाई देते हुए इस कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed