{"_id":"6629a3aaa7f27184eb04a594","slug":"mysteriously-missing-childs-location-found-in-punjab-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113736-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रहस्यमय तरीके से लापता बालक की पंजाब में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रहस्यमय तरीके से लापता बालक की पंजाब में मिली लोकेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रहस्यमय तरीके से लापता हुए बारह वर्षीय बालक की चौबीस घंटे बाद पंजाब में लोकेशन मिली है। बालक ने स्वयं अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन उसे ले जाने के लिए पंजाब निकल गए।
मोहल्ला आजादपुरा तृतीय लेड़ियापुरा निवासी प्रीतम कुशवाहा का 12 वर्षीय पुत्र हर्षित मंगलवार को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस खोजबीन में जुटी थी तो परिजनों ने सोशल साइट पर बालक की फोटो अपलोड करके मदद मांगी। बुधवार शाम को प्रीतम कुशवाहा के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाला उसका पुत्र हर्षित था। उसने बताया कि वह पंजाब में है और ठीक है। पुत्र के सकुशल होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बालक के घर वापस आने के बाद उसके लापता होने के कारण का सही पता चलेगा।