फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder case

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा हत्या में तरमीम

Mon, 27 Jul 2015 12:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 27 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बालाबेहट थाना अंतर्गत ग्राम कछियाहार स्थित सोंर नदी के निकट पांच दिन पूर्व हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बालाबेहट थाने में दर्ज गैर इरादतन हत्या के मुकदमे को हत्या में तरमीम करके दो युवकों को नामजद कर लिया है। मामले की जांच पाली थानाध्यक्ष को सौंपी गई है।
विज्ञापन



ग्राम पिपरौनिया निवासी बृजभान उर्फ भूरे (35 वर्ष) पुत्र मुलायम सिंह की 21 जुलाई की रात ग्राम कछियाहार स्थित सोंर नदी के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बालाबेहट पुलिस का कहना था कि घटना वाली रात रास्ते में स्थित ग्राम कछियाहार में बारिश के कारण सौंर नदी में बाढ़ आ गई थी। इस कारण ललितपुर- बालाबेहट बस (एमपी 16 ए 6080) इस ओर खड़ी हुई थी। रात में नदी के पुल से पानी उतरने पर बस चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट करके गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। बस के निकट खड़े बृजभान की पहिये के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर बस चालक संतोष निवासी पाली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
विज्ञापन




दूसरी ओर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि  बृजभान के साथ मोटरसाइकिल पर मौजूद दीपू यादव निवासी ग्राम कछियाहार एवं तिलक निवासी ग्राम बरेना ने ही बृजभान की हत्या कर दी और पुलिस से साठगांठ कर मौत को बस दुर्घटना का रूप दे दिया गया। मृतक के परिजनों के समर्थन में उतरे ग्रामीणों ने थाने के बाहर शव रखकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग भी उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच पाली थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब सहित तीन पकड़े
ललितपुर। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त के दौरान दो लोगों को अवैध शराब सहित पकड़ लिया, उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है । कोतवाली पुलिस ने बिरधा हाईवे पर घेराबंदी करके कल्लू निवासी ग्राम कुमरौला को 10 लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ लिया। उधर, थाना जाखलौन पुलिस ने रेलवे क्रासिंग बम्हौरी कलां के निकट घेराबंदी करके धन सिंह उर्फ झल्लू यादव को 10 लीटर मिलावटी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह थाना मड़ावरा पुलिस ने ग्राम साढ़ूमल में गश्त के दौरान ग्राम मानिकपुर निवासी विक्रम को 20 क्वार्टर देसी शराब सहित पकड़ लिया।


वन भूमि पर कब्जा करने पर मुकदमा
ललितपुर। पाली वन रेंज प्रभारी ने थाना पाली में 10 आदिवासियों के खिलाफ वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पाली वन रेंज प्रभारी राजेंद्र सिंह का आरोप है कि ग्राम सिमरधा पटला निवासी सुम्मा सहरिया आदि 10 लोगों ने नील कंठेश्वर मंदिर के निकट स्थित वन भूमि पर झांकर लगाकर अवैध कब्जा करके वन संपत्ति को नष्ट कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed