फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   municiple corporation

निकासी के लिए बनाया मार्ग, ढहाई दीवार

Mon, 28 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 28 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
municiple corporation
ललितपुर।
विज्ञापन
मुहल्ला आजादपुरा वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने के बाद भी दो लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया। इस पर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर टीम भेजी और अतिक्रमण कर बनाई दीवार को ढहा दिया गया। साथ ही गंदे पानी की निकासी का रास्ता खोल दिया गया।



सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे आधा सैकड़ा से अधिक भवन बने हुए हैं। इन भवनों के पास से मुहल्ला लेड़ियापुरा, पानी की टंकी, वार्ड नंबर 18 गांधीनगर द्वितीय, वार्ड नंबर दो गांधीनगर, नई बस्ती, चंडीमाता मंदिर आदि का पानी निकलता है। उक्त क्षेत्र में अधिकांश भवन स्वामियों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण कर लिया है। अधिकांश भवन स्वामियों ने नालियों व सार्वजनिक निकासी मार्गों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस कारण हालत बिगड़ने लगे। वर्तमान में कई भवन मालिकों ने नाली पर कब्जा करके ऊपर पक्का निर्माण कर लिया। जलभराव होने से नीचे के घरों में पानी भरना शुरू हो गया। गत दिनों मुहल्लेवासियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका केएन शर्मा ने निरीक्षण करके अवैध निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को निर्माण करने से मना कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी वह नहीं माने।



रविवार को छुट्टी का लाभ उठाकर नाली की जगह पर दीवार बनाकर गेट लगा दिया गया। इसका मुहल्लेवासियों ने विरोध किया। निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई। इस पर मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां, नजूल लिपिक प्रदीप सौंरयाल, वार्ड पार्षद आशाराम कुशवाहा, नई बस्ती चौकी इंचार्ज शिवपाल सिंह व महिला पुलिस मौके पर पहुंची।


 
नगर पालिका कर्मचारियों ने अवैध दीवार को गिरा दिया और गेट को हटा दिया। इस पर अतिक्रमणकारी विरोध करने लगे। लेकिन, उनकी एक नहीं चली और देखते ही देखते दीवार गिर गई। अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि अब निर्माण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एक दिन पहले की थी शिकायत
ललितपुर। मुहल्ला आजादपुरा के निवासियों ने शनिवार को वार्ड के दो लोगों पर अवैध कब्जा करके दीवार बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर अतिक्रमणकारियों ने तेजी से निर्माण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed