फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal elections: someone will play the clarinet, someone will fill the jug

निकाय चुनाव: कोई बजाएगा शहनाई, कोई भरेगा सुराही

Sun, 11 Dec 2022 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: someone will play the clarinet, someone will fill the jug
ललितपुर। निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न समान नहीं होंगे। आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित करने की व्यवस्था की है। सिर्फ 16 राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के चिह्न समान हो सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। जिला निर्वाचन विभाग प्रतिदिन संबधित विभागों के साथ बैठक कर रहा है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में 16 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची जारी की। वहीं नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष के लिए 39 मुक्त प्रतीक निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए जारी किए हैं। वहीं 197 चुनाव चिह्न पार्षदों के लिए जारी किए गए है।
विज्ञापन

निर्दलीय नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष के यह होंगे चुनाव चिह्न
नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पदों के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए शटल, अनार, अलाव और आदमी, पानी का नल, ऊन का गोला, कंघा, टेबल लैंप, गुल्ली-डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, आग बुझाने की गाड़ी, भगौना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल का इंजन, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान और वृक्ष आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने सोलह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और 111 अमान्यता प्राप्त दलों की सूची जारी की है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न एक से हो सकते हैं। बाकी के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं।
समर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed