फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Muni sudhasagar maharaj

Lalitpur News: मुनि सुधासागर महाराज का जाखलौन से विहार, आज होगा शहर में प्रवेश

Sat, 07 Jan 2023 11:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Muni sudhasagar maharaj
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ ने शनिवार को जाखलौन से पदविहार कर ग्राम जुगपुरा में पहुंचे, जहां मुनि श्री के जिज्ञासा समाधान में श्रावकों की जिज्ञासाओं का सामाधान किया। वह रविवार को शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर सहित निकटवर्ती जैन समाज के श्रद्धालु जाखलौन पहुंचे। यहां विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज, नगर गौरव पूज्यसागर महाराज, एलक धैर्यसागर महाराज क्षुल्लक गंभीरसागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मुनि संघ की आहारचर्या का सौभाग्य पुर्ण्याजक परिवारों को मिला। कुछ समय बाद मुनि सुधासागर महाराज का पदविहार शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में धर्मालुजन उनके साथ चल दिए। ललितपुर मार्ग पर मिलने वाले ग्राम जीरोन ककरूआ में ग्रामीणों ने मुनि श्री की परंपरागत अगुवाई की। इस दौरान स्थान स्थान पर रंगोली बनाई गई। श्रावकों ने दर्शन कर आरती उतारी और आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुनिश्री गोधूली वेला में ज्यों ही ग्राम जुगपुरा पहुंचे तो ग्रामीणों ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। ग्रामीण अपने बीच जैन संत को पाकर काफी उत्साहित हैं। मुनि श्री के साथ पदविहार की व्यवस्थाओं में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन, मोदी पंकज जैन, जितेंद्र जैन राजू, पार्षद महेंद्र सिंघई, आलोक मयूर, कैप्टन राजकुमार जैन, नरेंद्र कडंकी, श्रीश सिंघई, पंकज सिमरा, राजीव चौधरी, अंकुर जैन शानू बाबा, अंतिम जैन, राहुल शिवाजी सहित स्याद्वाद बर्द्धमान सेवासंघ, आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर व्यायामशाला के स्वयंसेवक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनिश्री की शहर में होगी भव्य अगुवाई
रविवार को प्रात: काल मुनि सुधासागर महाराज ससंघ ग्राम जुगपुरा से पदविहार करते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। मुनि श्री की ससंघ अगुवाई प्रात: 8.30 बजे देवगढ़ तिराहे पर भव्यता के साथ होगी। इसकी तैयारियां नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा की गई है। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि मुनि श्री सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नईवस्ती में योगमंडल विधान एवं श्रीजी समवशरण विराजमान की मांगलिक क्रियाए विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया हेै।

नए मंदिर का शिलान्यास हुआ
धौर्रा। शांतोदय तीर्थ क्षेत्र चांदपुर जहाजपुर में श्री 108 मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में नए मंदिर का शिलान्यास हुआ। चांदपुर कमेटी अध्यक्ष अरविंद जैन व डॉ. महेंद्र सिंघई के अलावा मुख्य आधार शिला रखने का सौभाग्य अशीष जैन चड़रऊ परिवार को हुआ। दूसरी शिला रखने का सौभाग्य संजय जैन, शुभम जैन परिवार को, तीसरी शिला रखने का सौभाग्य पंसारी परिवार को, चौथी शिला चिंटू जैन गदयाना परिवार को, पांचवीं शिला रखने का सौभाग्य बंट परिवार को हुआ। इस मौके पर जाखलौन, पाली, धौर्रा, ललितपुर के श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed