{"_id":"5a3033264f1c1bc45b8bb9d6","slug":"muncipal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ के साथ अस्तित्व में आई नगर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ के साथ अस्तित्व में आई नगर की सरकार
Lalitpur
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
city oath taking
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुवन ग्राउंड में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों नेल समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान शहर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने का भरोसा दिया गया।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में धनबल के सहारे मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने जनता ने नकार दिया। अगर वह वास्तव में नगर के विकास के हिमायती हैं तो उन्हें निरंतर अपने सुझाव पालिका के बोर्ड में देना चाहिए। नगर के विकास के लिए जो अच्छा सुझाव होगा, उसे लागू कराया जाएगा। नगरवासी विकास के संभव में अपने प्रतिनिधि को सुझाव दें। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि आज नगर की संसद बनने जा रही है जो शहर के सुनियोजित विकास पर चर्चा करेंगे। उन्होंने जनहित कार्यों को सूचीबद्ध करने का आह्वान सभी पार्षदों से किया। जिला उपाध्यक्ष व मंत्री पुत्र चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि शहर में सुम्मेरा तालाब की सबसे बड़ी समस्या है, इसलिए उनकी अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वह सबसे पहले सुम्मेरा तालाब का जीर्णोद्घार कराएगी तो वहीं, पार्टी भी जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। भाषण के उपरांत अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष रजनी साहू को शपथ दिलाई। इसी क्रम में अध्यक्ष रजनी साहू ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान पार्षद पंकज जैन, भारत भूषण चौरसिया, अनुराग जैन शैलू व महेंद्र सिंघई ने नगर के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। समारोह में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, नगर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, प्रेमचंद पटेल, हरीराम निरंजन, शालिकराम पुरोहित, दीवान विक्रम सिंह, अशोक गोस्वामी, जगदीश सिंह लोधी, अशोक साहू, देवेंद्र गुरू आदि उपस्थित रहे।
आरक्षण से बदली परिस्थितियां
गत पालिका बोर्ड में कई पार्षदों का जलवा रहा। उनमें से कुछ पार्षद बदले आरक्षण के कारण चुनाव नहीं लड़ सके। ऐसे में उन्होंने अपने परिजनों को लड़ाया और जीत दिलाने में कामयाबी भी पाई। लेकिन आज शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व पार्षद मंच नहीं पा सके। मंच पर केवल पार्षदों को ही जगह दी गई थी। जिस कारण उन्हें पब्लिक के बीच में बैठना पड़ा। इनमें पूर्व पार्षद मुस्तफा, भवानी यादव, रामसेवक प्रजापति, लवली शर्मा, रूपेश श्रीवास्तव शामिल रहे। वहीं, पार्षद पति भी इसी लाइन में नजर आए।
विज्ञापन
जय श्रीराम के लगे नारे
शपथ ग्रहण समारोह में जयश्रीराम व भारत माता की जय के नारे कई बार लगे। यही नहीं, पालिका में पदभार ग्रहण करने के दौरान भी समर्थकों ने इन्हीं नारों को दोहराया। घनश्याम साहू के संबोधन में दिलचस्प पहलू यह रहा कि उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को तरजीह देते हुए सबसे पहीले एडीएम, एसडीएम का नाम लिया। इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों का नंबर आया जो चर्चा का विषय रहा।
पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय
तुवन ग्राउंड में शपथ लेने के उपरांत अध्यक्ष सहित कई पार्षद अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय पैदल चले। इस दौरान अध्यक्ष पति के साथ समर्थकों का भी बड़ा हुजुम साथ चल रहा था।
फूलों से सजी पालिका
पालिका कर्मचारियों ने नए सदन की अगवानी को भव्य बनाने के लिए अध्यक्ष चैंबर सहित कार्यालय के कई हिस्सों को फूलों की माला से सजाया था। इस दौरान समर्थकों ने पालिका के नीचे जमकर पटाखे फोड़े।
मंत्रोच्चार के बीच संभाली कुर्सी
अध्यक्ष रजनी साहू ने कुर्सी संभालने से पहले पुरोहित के माध्यम से चैंबर में भगवान की पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार कराया। तदोपरांत वह अध्यक्ष की कुर्सी बैठी। वहीं, पालिका ईओ ने कैसबुक मंगवाकर अध्यक्ष से उसे सीन करवाया।
सभासद के जुलूस से सड़क हुई जाम
झांसीपुरा से निर्वाचित पार्षद पूजा तामझाम के साथ पालिका कार्यालय पहुंची। उनके जुलूस में मध्य प्रदेश बीना का अखाड़ा था जिसके पहलवान लाठी आदि से अपना करतब दिखा रहे थे। जिससे घंटाघर पर जाम लग गया।
सभाकक्ष में बैठे सभासद व उनके पति
पार्षदों ने अध्यक्ष के साथ सभाकक्ष में बैठक की। इस दौरान सभासदों ने उन्हें समन्वय बनाकर विकास के कामों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। बैठक में ईओ, पार्षद पति व कुछ भाजपा के नेत्रियां भी साथ बैठी।
भाजपा नेताओं के पीछे बैठे सभासद
शहर की सरकार के सबसे बड़े भागीदार निर्वाचित सभासद भाजपा नेताओं के आगे कुर्सी नहीं पा सके। मंच पर सभासदों की आखिर में कुर्सी डाली गई। जब शपथ लेने की बारी आई तब जाकर पार्षद अग्रिम पंक्ति में खड़े हो सके।