फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   muktidham block pramoskh

ब्लाक प्रमुख बनने के बाद भी नहीं बना मुक्तिधाम

Tue, 18 Feb 2020 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
muktidham block pramoskh
्राम पंचयात भवन कलौथरा - फोटो : LALITPUR
कलौथरा/बिरधा ब्लॉक के ग्राम कलौथरा की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। गांव का कद इसलिए बढ़ जाता है कि यहां से निर्वाचित जयराम सिंह निरंजन ब्लाक प्रमुख हैं। गांव में नाली और सड़कें तो ठीक हैं, लेकिन यहां की प्रमुख समस्या गांव में मुक्तिधाम नहीं होना है। बरसात के दौरान अंतिम संस्कार के समय पानी बरसने लगता है तो लोगों को शव की आग बचाने के लिए टिनशेड लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जयराम सिंह निरंजन प्रत्याशी बने तो ग्रामीणों को उम्मीद जाग गई थी कि जयराम सिंह निरंजन ही ब्लाक प्रमुख बनेंगे। ग्रामीणों को भरोसा था कि मुक्तिधाम बन जाएगा। दरअसल, ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने के लिए अभी अपने निजी खेतों में जाना पड़ता है, जिन ग्रामीणों के अपने खेत नहीं हैं। उन्हें सड़क किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में कीचड़ के कारण बहुत परेशानी होती है। यदि मूसलाधार बरसात होती है और किसी ग्रामीण का निधन हो जाता है तो परिजनों को अंतिम संस्कार की चिंता सताने लगती है। क्योंकि, अंतिम संस्कार करने जाते समय ग्रामीणों को साथ में टिनशेड ले जाना पड़ता है। टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीण इस समस्या से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

कलौथरा गांव की आबादी करीब 2000 है और यहां पर 1400 की वोटिंग है। इतनी बड़ी आबादी वाले गांव में मुक्तिधाम नहीं है, जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मुहल्ला गुल्लौर में नाली की नियमित सफाई नहीं होती है, जिससे चौक पड़ी है। कुछ गलियों में खड़ंजा ऊबड़-खाबड़ होने के कारण मुहल्लेवासियों को असुविधा होती है। पंचायत चुनाव आने वाले हैं। ग्रामीण पांच साल से मुक्तिधाम बनने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस बारे में कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तिधाम नहीं होने कारण ग्रामीणों को अपनी निजी जगह में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बरसात में कीचड़ होने कारण अपने खेतों में जाने के लिए कीचड़ से निललना पड़ता है। गांव में मुक्तिधाम बनना जरूरी है।
- भूपेंद्र सिंह
ग्राम कलौथरा के मुहल्ला गुल्लौर में नालियों की स्थिति बहुत ही खराब है। नालियां चोक पड़ी हुई हैं और आम रास्ते में खड़ंजा ऊबड़-खाबड़ होने के कारण मुहल्लेवासियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। यहां का खड़ंजा सही कराया जाए।
- कुंदन यादव
मुक्तिधाम बनना बहुत आवश्यक है। मुक्तिधाम बनने के लिए जगह भी है। मैंने सरकार से दो मुक्तिधामों की मांग की थी, जिसका समाधान जल्द से जल्द हो जाएगा। मुक्तिधाम हर हालत में बनना चाहिए।
- रामनरेश निरंजन, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
गांव की यह सबसे विकट समस्या है। मुक्तिधाम जल्द बनना चाहिए, क्योंकि बरसात में लोगो को अंतिम संस्कार के लिए निजी टिनशेड के सहारे अंतिम संस्कार करना पड़ा है।
- द्वारिका प्रसाद निरंजन, पूर्व प्रधान
मुक्तिधाम के लिए जगह नहीं होने कारण यह स्थिति बनी है। अगर ग्राम में कहीं जगह की व्यवस्था होती है तो इसे गांव की कार्ययोजना में शामिल करके ग्राम पंचायत द्वारा मुक्तिधाम बनवाया जाएगा। इससे समस्या से निजात मिल जाएगी।

- मानसिंह पटेल, प्रधान प्रतिनिधि कलौथरा
मुक्तिधाम नहीं होना, ग्राम कलौथरा की बड़ी समस्या है। इसे जिला पंचायत अथवा क्षेत्र पंचायत से बनवा जा सकता है। यह मेरे संज्ञान में आया है। अपनी कार्ययोजना में इसे शामिल करके कहीं न कहीं से जमीन लेकर मुक्तिधाम की समस्या का समाधान करेंगे।
- जयराम सिंह निरंजन, ब्लाक प्रमुख बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed