फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mukhyamantree ne aath aanganabaadee kendron ka onalain kiya lokaarpan

मुख्यमंत्री ने जनपद में आठ आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का ऑनलाइन किया लोकार्पण

Sat, 17 Sep 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
mukhyamantree ne aath aanganabaadee kendron ka onalain kiya lokaarpan
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में आठ नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

जनपद के ब्लॉक बिरधा अंतर्गत पाली ग्रामीण के राजगढ़, बजरंगगढ़, ब्लॉक बार के देवरान, मड़ावरा के वैरवारा-परसई, छपरौनी-गढौली खुर्द, महरौनी के कोरवास, पड़वां, छायन में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सक्षम, पोषण मैनुअल, सशक्त आंगनबाड़ी पुस्तकों का विमोचन किया। साथ में दुलार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग और पर्यवेक्षण के लिए सहयोग मोबाइल एप और तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए ईसीसीई आधारित बाल पिटारा मोबाइल एप की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के बाद मौजूद अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इन योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ में नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी इसके संचालन करने की जिम्मेदारी तय की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, प्रभारी सीएमओ जेएस बक्शी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, नीरज कुमार सिंह, नंदलाल सिंह, डॉ. राजेश भारती सहित विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed